लाइव न्यूज़ :

युवक ने पत्‍नी, बच्‍चों और खुद को आग लगाने की कोशिश की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:45 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 28 जनवरी कानपुर देहात जिले के मूसा नगर इलाके में बृहस्‍पतिवार को कथित रूप से कब्रिस्‍तान की जमीन बचाने में प्रशासन की मदद न मिलने से क्षुब्‍ध एक युवक ने अपनी पत्‍नी, छह बच्‍चों और खुद को आग लगाने की कोशिश की।

अपर पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) केशव कुमार चौधरी ने बताया कि एक कब्रिस्‍तान की देखरेख करने वाला गुलफाम (35) नामक युवक कथित रूप से कब्रिस्‍तान के एक हिस्‍से में अवैध निर्माण नहीं रोके जाने के विरोध में अपनी पत्‍नी अजमेरुन (31), बेटियों महजबीं (13), मसीहा (आठ), मोईना (सात), चांद तारा (पांच), सितारा (दो) और बेटे मोहम्‍मद आतिफ (10) के साथ निर्माणस्‍थल पर पहुंचा और पत्‍नी, बच्‍चों तथा खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

उन्‍होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौरन पहुंचकर आग बुझायी। करीब 10-12 प्रतिशत तक झुलसे सभी लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया। बाद में सभी को हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है। आग बुझाने की कोशिश में हेड कांस्‍टेबल राजेन्‍द्र पांडे के दोनों हाथ झुलस गये।

चौधरी ने बताया कि गुलफाम एक कब्रिस्‍तान की देखरेख करता है। उसका दावा है कि कब्रिस्‍तान की जमीन के एक टुकड़े पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उसका कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्‍ध होकर उसने परिवार सहित आत्‍मदाह जैसा कदम उठाया है।

उन्‍होंने बताया कि गुलफाम के आरोपों की जांच के आदेश दिये गये हैं और अगर कब्रिस्‍तान में हो रहा निर्माण कार्य अवैध है तो उसे रोकने में जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?