लाइव न्यूज़ :

इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम 2023-24 तक पूरा होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:41 IST

Open in App

इंदौर, 19 अक्टूबर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में लम्बे समय से पिछड़ रही मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का जारी काम वित्तीय वर्ष 2023-24 तक पूरा हो सकता है। प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह उम्मीद जताई।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि शहर में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम वित्तीय वर्ष 2023-24 तक पूरा हो जाएगा।’’

शहर में मेट्रो रेल परियोजना का काम पिछड़ने के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हमें मेट्रो की पहली लाइन के काम में शुरुआती तकनीकी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन मेट्रो की पहली लाइन का काम पूरा होने के बाद शहर में इसके अन्य मार्ग बनाना अपेक्षाकृत आसान रहेगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 14 सितंबर 2019 को इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव रखी थी और इसके तहत शहर में 31.55 किलोमीटर लम्बा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है।

गौरतलब है कि इंदौर में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना को लेकर पिछले एक दशक से सरकारी दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन अलग-अलग कारणों से इसका काम लगातार पिछड़ता चला गया है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले डेढ़ साल में कोविड-19 के प्रकोप के चलते भी इसका काम बाधित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए