लाइव न्यूज़ :

यूपी में हाथ जोड़कर नौकरी मांग रही थी महिला, सबके सामने मंत्री जी लगे डांटने, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 10:44 IST

उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा महिला को दुत्कारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक साइकल वितरण कार्यक्रम के दौरान का यह वीडियो है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मंत्री के पास हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही है।

महिला ने मंत्री से कहा कि साहब रहने के लिए घर और खाने के कुछ नहीं है। महिला हाथ जोड़कर मंत्री से नौकरी मांग रही थी, तभी मंत्री ने सारे लोगों को सामने महिला को सरेआम जोर से डांट दिया। 

स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा महिला को दुत्कारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-

उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा महिला को दुत्कारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई महिला की गलती बता रहा है तो कोई मंत्री के इस व्यवहार की आलोचना कर रहा है। 

साइकल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे मंत्री-

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक साइकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग ने किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। 

25 साल की महिला अपनी समस्या लेकर मंत्री जी के पास पहुंची थी-

इसी दौरान एक 25 साल की महिला अपनी समस्या लेकर मंत्री जी के पास पहुंची थी। महिला ने मंत्री को बताया कि वह बैचलर की हुई है और उसके पास न तो कोई रोजगार है और न ही घर है। ऐसे में मंत्री उसे नौकरी दिलाए। लेकिन, मंत्री जी महिला को सार्वजनिक तौर पर दुत्कारने लगे। इस दौरान वहां खड़े अन्य लोग भी मंत्री जी के गुस्सा को देखकर अवाक रह गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबदायूंवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप