लाइव न्यूज़ :

आज जिस तरह काम हुआ, संसद में सदस्यों ने बात रखी, मैं बहुत प्रसन्न हूं,  मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकताः नायडू 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 19:23 IST

सभापति ने इसी तरह की परंपरा आगे भी बनाए रखने की सदस्यों से अपील करते हुए कहा ‘‘शून्यकाल में आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए जाने चाहिए अन्यथा मुद्दे का प्रयोजन विफल हो जाता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बी के हरिप्रसाद ने सभापति द्वारा बोलने से रोके जाने पर सदन से वाकआउट किया।इससे पहले, भाजपा के विजय गोयल ने कल कांग्रेस सदस्यों द्वारा की गई किसी टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई।

राज्यसभा में बुधवार को शून्यकाल खत्म होने से ठीक पहले सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस दौरान विभिन्न दलों सदस्यों द्वारा लोक महत्व के विषय अच्छी तरह से उठाये जाने और इसके लिए तैयारी करके आने की सराहना की।

बुधवार को उच्च सदन में शून्यकाल बिना किसी तरह के व्यवधान के चला और विभिन्न दलों के 20 सदस्यों ने अपने अपने मुद्दे उठाए। कार्यवाही के सामान्य रुप से चलने पर सदस्यों की सराहना करते हुए सभापति ने कहा कि आज शून्यकाल में बहुत अच्छे ढंग से कामकाज हुआ।

उन्होंने सदस्यों को बधाई देते हुए कहा ‘‘आज जिस तरह काम हुआ, जिस तरह सदस्यों ने अपनी बात रखी, मैं उससे बहुत प्रसन्न हूं। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता। हर दिन इसी तरह काम होना चाहिए और इसी तरह का सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। ’’

सभापति ने इसी तरह की परंपरा आगे भी बनाए रखने की सदस्यों से अपील करते हुए कहा ‘‘शून्यकाल में आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए जाने चाहिए अन्यथा मुद्दे का प्रयोजन विफल हो जाता है।’’ उच्च सदन में आज शून्यकाल के दौरान अपना मुद्दा उठा रहे कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद ने सभापति द्वारा बोलने से रोके जाने पर सदन से वाकआउट किया।

इससे पहले, भाजपा के विजय गोयल ने कल कांग्रेस सदस्यों द्वारा की गई किसी टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई लेकिन सभापति के आगाह करने पर वह बैठ गए। इसके अलावा, सदन में शून्यकाल सामान्य रूप से चला।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रएम. वेकैंया नायडूकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील