लाइव न्यूज़ :

रात में ताजमहल के दीदार का इंतजार खत्म, शनिवार को फिर से खुल जाएगा ऐतिहासिक स्मारक

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:24 IST

Open in App

कोविड-19 के चलते रात में दीदार के लिये एक साल से बंद ताजमहल को 21 अगस्त से फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सत्रह मार्च 2020 को पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ताजमहल को रात में दीदार के लिये बंद कर दिया गया था। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् (आगरा सर्कल) वसंत कुमार स्वर्णकार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि 21, 23 और 24 अगस्त को रात्रि दर्शन की अनुमति दी जाएगी क्योंकि स्मारक हर सप्ताह शुक्रवार को बंद रहता है और रविवार को लॉकडाउन लागू है। उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए तीन समय स्लॉट हैं। रात 8:30-9 बजे, 9-9:30 बजे और रात 9:30-10 बजे। उन्होंने कहा, ''उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को ताज के दीदार की अनुमति दी जाएगी।''कुमार ने कहा, ''आगरा में 22 माल रोड स्थित एएसआई कार्यालय के काउंटर से एक दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है।'' टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन रविवार को लॉकडाउन और रात 10 बजे के बाद कर्फ्यू नहीं हटाए जाने तक इससे सप्ताहांत में आने वाले यात्री आकर्षित नहीं होंगे।उन्होंने कहा, ''पर्यटक शहर के रात्रि जीवन का आनंद लेना चाहते हैं। वे रात 10 बजे के बाद अपने होटलों में नहीं रहना चाहते।'' सरकार द्वारा अनुमोदित टूर गाइड मोनिका शर्मा ने इस कदम की सराहना की और कहा कि यह आगरा के पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए आशा की किरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप