लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों की एकजुटता से प्रधानमंत्री मोदी को फायदा होगा: आठवले

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:58 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दल जितना एकजुट होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतना ही फायदा होगा और वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिय गांधी के आह्वान पर शुक्रवार को हुई 19 विपक्षी दलों की बैठक के संदर्भ में आठवले ने यह टिप्पणी की। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विरोधी दल एकजुट होंगे, उसका फायदा मोदी जी को ही होगा। विरोधी दलों को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि विरोधी दलों के पास प्रधानमंत्री पद के अनेक दावेदार हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए एक नाम पर किसी की सहमति नहीं होगी तो एकजुटता विफल होगी। " केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने दावा किया, ‘‘2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ही जीतेंगे और वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए