लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख गठबंधनों ने नहीं रखा सबका साथ सबका विकास और ए टू जेड का ख्याल, राजद ने MY समीकरण पर जताया भरोसा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2025 18:56 IST

वहीं, राजद ने टिकट वितरण में अपने जनाधार वोट मुस्लिम और यादव का पूरा ख्याल रखा है, लेकिन किसी वर्ग की हिस्सेदारी शून्य नहीं की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 राजपूत तो 15 भूमिहारों को टिकट दिया है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख गठबंधनों की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में सबका साथ सबका विकास के नारे की हो या ए टू जेड फार्मूले की चमक दिखाई नही दे रही है। भाजपा ने जहां "भूरा बाल "(भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कायस्थ) पर एक बार फिर भरोसा जताया है, वहीं राजद की सूची में एमवाय(माय) समीकरण साफ तौर पर नजर आ रहा है। भाजपा ने अगड़ी जातियों को सबसे अधिक हिस्सेदारी दी है, लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर अगड़ी जाति के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। हालांकि भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। 

वहीं, राजद ने टिकट वितरण में अपने जनाधार वोट मुस्लिम और यादव का पूरा ख्याल रखा है, लेकिन किसी वर्ग की हिस्सेदारी शून्य नहीं की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 राजपूत तो 15 भूमिहारों को टिकट दिया है। तीसरे स्थान पर ब्राह्मण जाति है। पार्टी ने 11 ब्राह्मण जाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। कायस्थ जाति की जहां तक बात है तो भाजपा ने दो कायस्थ समाज के लोगों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने भी उम्मीदवारों के चयन में खूब रिश्तेदारी निभाई हैं। 101 की सूची में एक दर्जन से अधिक नाम ऐसे हैं जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं। 

इस मामले में बिहार की कोई राजनीतिक पार्टियां अपवाद नहीं रही है। भाजपा ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को बरहरा से उम्मीदवार बनाया है, जो पांच बार के विधायक अंबिका शरण सिंह के पुत्र हैं। इसी तरह झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को टिकट दिया है जो पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र हैं। इसी प्रकार पार्टी ने सुजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है जिनकी पत्नी सर्वणा सिंह जनप्रतिनिधि रही हैं। इसके अलावा अरुण कुमार सिंह, संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, राणा रणधीर, निशा सिंह और श्रेयसी सिंह आदि को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, राजद ने अब तक 84 से अधिक उम्मीदवारों को पार्टी सिम्बल दे दिया है। लालू यादव ने टिकट वितरण में अपने जनाधार वोट मुस्लिम और यादव का पूरा ख्याल रखा है। पार्टी ने 35 में से 18 यादवों को चुनावी मैदान में उतारा है। तीन मुस्लिम को भी उम्मीदवार बनाया है। एससी श्रेणी से चार को उम्मीदवार बनाया गया है। अति पिछड़ा समुदाय और सवर्ण से चार-चार प्रत्याशी बनाए गए हैं। 

जातिगत जनगणना पर हिस्सेदारी की बात करने वाले तेजस्वी यादव भी उम्मीदवार चयन में उन आंकड़ों का ध्यान नहीं रखा है। जनसंख्या के अनुपात में यादवों को टिकट तो मिला है, लेकिन दूसरी सबसे बड़ जाति कुशवाहा की हिस्सेदारी राजद के अंदर काफी कम देखी गई है। हालांकि राजद के उम्मीदवारों में परिवारवाद का बोलबाला है। बेलागंज से सुरेन्द्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव को उम्मीदवार बना बनाया है।

वहीं, जमुई से चुनाव लड़ने वाली अर्चना कुमारी के पति मुंगेर से प्रत्याशी मुकेश यादव हैं। वहीं, रघुनाथपुर से चुनाव लड़ रहे ओसामा साहेब सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे हैं। हसनपुर से माला पुष्पम चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति सुनील कुमार पुष्पम कई बार के विधायक रह चुके हैं। बनियापुर से चुनाव लड़ रहीं चांदनी सिंह पूर्व विधायक अशोक सिंह की पत्नी हैं। संदेश की मौजूदा विधायक किरण देवी के बेटे दीपू यादव को राजद ने टिकट दिया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?