लाइव न्यूज़ :

सेना में महिला अधिकारियों को सभी लड़ाकू भूमिकाओं में किया जा रहा है शामिल, राज्यसभा में बोले रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 20:37 IST

सोमवार को राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, तीनों रक्षा बलों में 10,303 महिला अधिकारी कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना में जवानों के रूप में सेवारत हैं 100 महिलाएंमहिला अधिकारियों को सभी लड़ाकू भूमिकाओं में किया जा रहा है शामिल

नई दिल्ली: देश की तीनों सेनाओं में दस हजार से अधिक महिलाएं अफसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। सोमवार को राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, तीनों रक्षा बलों में 10,303 महिला अधिकारी कार्यरत हैं जिनमें डॉक्टर और सैन्य नर्सिंग सेवा अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना में जवानों के रूप में सेवारत 100 महिलाएं हैं।

अजय भट्ट ने कहा, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 15 महिला लड़ाकू पायलटों को कमीशन किया है और महिला अधिकारियों को अब सभी लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल किया जा रहा है। भारतीय नौसेना पहले ही 28 महिला अधिकारियों को जहाज पर प्रतिनियुक्त कर चुकी है। महिला अधिकारियों को नौसेना के विमानों और जहाज से चलने वाले हेलीकॉप्टरों में युद्धक भूमिकाओं में तैनात किया जाता है।

वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा को बताया है कि केंद्र सरकार ने एक मजबूत समुद्री खोज और बचाव फ्रेमवर्क की स्थापना की है। इससे भारत के तटीय इलाकों और गहरे समुद्र में होने वाली विभिन्न घटनाओं को संबोधित किया जा सकेगा।

भट्ट ने कहा, आईसीजी के महानिदेशक को राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड (एनएमएसएआरबी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही इसमें विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसियों और तटीय राज्यों के अधिकारियों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ 473 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के लिए आठ हाई स्पीड पैट्रोल जहाजों के निर्माण के लिए किया गया है। 

टॅग्स :Ajay Bhattमहिलाभारतीय सेनाभारतीय नौसेनाIndian armyIndian Navy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील