लाइव न्यूज़ :

मणिपुर से ‘द टेंटेड मिरर’ को चलचित्रम फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:08 IST

Open in App

मणिपुर से निर्देशक रोमी मेइतेई की 'द टेंटिड मिरर' ने यहां चलचित्रम राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पांचवें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता है।महोत्सव के निदेशक उत्पल दत्त ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘द टेंटिड मिरर’’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए भी पुरस्कृत किया गया।सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए द फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ऑफ इंडिया स्पेशल मेंशन अवार्ड ‘‘द टेंटिड मिरर’’ में बचपन की भावनाओं और जटिलता के उत्कृष्ट चित्रण के लिए याईखोम्बा को दिया गया।ज़ाचरी कॉफ़िन को उनकी अंग्रेज़ी फ़िल्म "डेलीवरेंस" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। अमोघ देशपांडे ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ऑफ इंडिया स्पेशल मेंशन अवार्ड जीता। मराठी फिल्म "भेट" को ग्रैंड जूरी स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया।दत्त ने कहा कि महोत्सव का पांचवां संस्करण 10 अगस्त से चलचित्रम वेबसाइट पर आनलाइन था। उन्होंने कहा यह एक और सप्ताह चलेगा।2021 संस्करण में हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, मलयालम, तमिल, असमिया और मणिपुरी फिल्में थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील