लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम यूपी सरकार से तंग आ चुके हैं, लगता है प्रदेश में जंगलराज है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 14:31 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर के एक मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए यूपी सरकार पर सख्त टिप्पणी की। जानें, क्या है पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट बुलंदशहर के एक मंदिर के प्रबंधन से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहा था। पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव आकर बताएं कि क्या यूपी में मंदिर और चंदे को लेकर कोई कानून है या नहीं?

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए यूपी सरकार पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार से तंग आ चुके हैं। ऐसा लगता है वहां जंगलराज है। आखिर ऐसा क्यों होता है?

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट बुलंदशहर के एक मंदिर के प्रबंधन से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहा था। उस दौरान पीठ ने सरकार की ओर से पेश एडिशनल एडवोकेट जनरल से पूछा कि क्या प्रदेश में कोई ट्रस्ट या सहायतार्थ ट्रस्ट एक्ट है? क्या वहां चंदे को लेकर कोई कानून है?

सुप्रीम कोर्ट के इन सवालों के जवाब में सरकार की तरफ से पेश वकील ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस पर पीठ ने नाराजगी जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि सरकार की ओर से पेश वकीलों के पास कोई स्पष्ट निर्देश नहीं होते। पीठ ने कहा कि लगता है यूपी में जंगलराज है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के मुख्य सचिव को तलब कर लिया है। पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव आकर बताएं कि क्या यूपी में मंदिर और चंदे को लेकर कोई कानून है या नहीं? मुख्य सचिव मामले की अगली सुनवाई पर मंगलवार को पेश होंगे। गौरतलब है कि यह मामला बुलंदशहर के करीब 300 वर्ष पुरानी श्री सर्वमंगला देवी बेला भवानी मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए