लाइव न्यूज़ :

शव वाहन न मिलने पर अंतिम संस्कार के लिये मां के शव को ठेले पर गांव ले गया बेटा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:31 IST

Open in App

दमोह (मप्र), 29 अप्रैल मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी, जिसके बाद शव वाहन नहीं मिलने के कारण उसके बेटे को शव के अंतिम संस्कार के लिये हाथ ठेले पर रख कर अपने गांव ले जाने के लिये मजबूर होना पड़ा।

यह घटना दमोह जिले के पथरिया में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । मरने वाली महिला कलावती विश्वकर्मा थी और वह दमोह जिले के पथरिया के वार्ड क्रमांक छह की निवासी थी।

कलावती के पुत्र देबू विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को अपनी मां के शव को दो किलोमीटर दूर अपने गांव ले जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव वाहन की गुहार की, लेकिन नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि इसके बाद एक निजी एंबुलेंस संचालक से शव को ले जाने की बात कही, तो उसने भी महज दो किलोमीटर शव ले जाने के लिए 5,000 रुपए की मांग कर दी, जिसके बाद हर स्तर पर निराश होकर मैंने खुद ही एक ठेले की व्यवस्था की।

देबू ने बताया कि इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे रात मैंने अपनी माँ का शव हाथ ठेले पर रखा और उसे लेकर घर की ओर चल पड़ा।

उन्होंने कहा कि मेरी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में मरने से पहले इलाज भी नहीं मिला।

वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संगीता त्रिवेदी ने कहा, ‘‘यह महिला गंभीर हालात में आई थी जिसको अपने स्तर पर ऑक्सीजन सहित अन्य इलाज भी प्रारंभ किए थे। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहीं शव को भी बगैर जानकारी के परिजन ले गए और इसकी जानकारी हमें नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?