लाइव न्यूज़ :

बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है पुलों के गिरने का सिलसिला, एक के बाद एक, कई ने ले ली जल समाधि

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2024 14:43 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेर-हरिणमार और गोगरी को जोड़ने वाला बिचली पुल ध्वस्त हो गया। इस ब्रिज का निर्माण 2005 में पथ निर्माण विभाग द्वारा हुआ था। पुल टूटने से हरिणमार और गोगरी का आवागमन बाधित हो गया।

Open in App

पटना: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अप्रैल में शुरू हुआ पुलों के गिरने के क्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों में एक के बाद एक कई पुल धराशाई हो गए। बीती रात जहां समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड में बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन सड़क पर लगूनिया रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का एक स्लैब अचानक गिर गया। वहीं मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और गोगरी के बीच गंडक नदी के बीच एक और पुल ध्वस्त हो गया। गंडक नदी के बीच एक धार पर बने हुए इस ब्रिज को बिचली पुल भी कहा जाता है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेर-हरिणमार और गोगरी को जोड़ने वाला बिचली पुल ध्वस्त हो गया। इस ब्रिज का निर्माण 2005 में पथ निर्माण विभाग द्वारा हुआ था। पुल टूटने से हरिणमार और गोगरी का आवागमन बाधित हो गया। वहीं समस्तीपुर जिले में बख्तियारपुर- ताजपुर के बीच निर्माणाधीन गंगा महासेतु के संपर्क पथ में नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास दो पिलरों के बीच लगाया गया स्पैन गिरकर धराशाई हो गया। 

यह घटना रविवार की रात को हुई और इसके परिणामस्वरूप पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इस स्पैन के गिरने से पहले, इसका निर्माण नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। इस परियोजना की कुल लागत 1603 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इसे 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। 

गिरने वाले स्पैन की ऊंचाई लगभग 50 फीट थी और यह दो पिलरों के बीच स्थापित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्पैन गिरने के समय तेज आवाज आई और गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति वहां नहीं था, अन्यथा यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। स्पैन गिरने के बाद, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह हादसा हुआ है। 

निर्माण एजेंसी ने हालांकि कहा है कि हादसे की जांच की जाएगी। घटनास्थल पर जेसीबी मशीनों द्वारा मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सबूत मिटाने की कोशिशें भी सामने आई हैं। वहीं इससे पहले पुलों के गिरने पर विपक्ष ने सरकार के नाक में दम कर दिया था। नीतीश सरकार ने इस पर उच्चस्तरीय कमेटी भी बनाई थी। 

उधर, नवादा में धनारजय नदी के ऊपर रजौली-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान बन रहा पुल अभी से दरक गया है। इस सड़क और पुल का उद्घाटन अभी होना बाकी है। उद्घाटन से पहले ही पुल के क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मचा गया। पुल की बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने से बड़े और छोटे वाहनों का परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

साथ ही आनन-फानन में चंडीगढ़ की अंजलि कंस्ट्रक्शन कंपनी को क्षतिग्रस्त बेयरिंग का मरम्मती का कार्य सौंपा गया है। इसी तरह से उत्तर बिहार के कई जिलों को जोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का दादर पुल पर भी खतरा मंडरा रहा है। लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यह ब्रिज काफी जर्जर हो चुका है। इस पुल से हर रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। 

वहीं, पुलों के गिरने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को पुल की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। सरकार पुल गिरने पर कार्रवाई करें और भविष्य में इस तरह से पुल ना गिरे इसको लेकर सरकार देखें। अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो उजागर होना चाहिए।

टॅग्स :बिहारसमस्तीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब