लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने ग्राहक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:27 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 25 जून ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की बरेली जंक्शन शाखा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक ग्राहक को कथित तौर पर गोली मार दी जो बिना मास्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकरी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्राहक राजेश कुमार बैंक पहुंचा था और बैंक शाखा परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी केशव प्रसाद मिश्रा से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि मिश्रा ने कुमार को गोली मार दी जिससे कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कुमार को तत्काल बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक गीता भुसाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही घटना के बारे में कुछ पता चल सकेगा।

बैंक में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (बरेली परिक्षेत्र) रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरासत में लेने से पहले गार्ड को यह चिल्लाते हुए सुना गया कि ग्राहक बिना मास्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था और इसके लिए रोकने पर उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गार्ड ने यह भी कहा कि ग्राहक के जबरन घुसने पर उसे गोली चलानी पड़ी।

बाद में बैंक ने बयान जारी करके घटना पर खेद जताते हुए कहा, ‘‘हम उस दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं जो गार्ड और पीड़ित के बीच एक कथित विवाद के परिणामस्वरूप हुई। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।’’

बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘बैंक ने पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की है। एक निजी सुरक्षा एजेंसी द्वारा तैनात किए गए गार्ड को तुरंत उसकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। बैंक अपनी जांच में पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए बैंक के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से एक आंतरिक जांच भी कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी कोई आकस्मिक घटना न हो और ग्राहकों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए