लाइव न्यूज़ :

'सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज करने का नतीजा है कि गृह मंत्री से पुजारी तक कोरोना संक्रमित', दिग्विजय सिंह का राम मंदिर भूमि पूजन पर सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 09:48 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त पर सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने कहा है कि मंदिर पूजन के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है। इसी के कारण देश गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राम मंदिर के पुजारी तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराम की नगरी राम मंदिर का भूमि पूजन आज से अयोध्या में शुरू हो रहा है।दिग्विजय सिंह ने मंदिर पूजन के मुहूर्त और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमण को इससे जोड़ दिया है।

अयोध्या: राम की नगरी राम मंदिर का भूमि पूजन आज से अयोध्या में शुरू हो रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंदिर पूजन के मुहूर्त और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमण को इससे जोड़ दिया है।

दिग्विजय ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि मंदिर पूजन के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है। इसी के कारण देश गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राम मंदिर के पुजारी तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ' सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा।  १- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव  २- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास ३- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में। 

साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ ५ अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।'

अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, वहीं उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का संक्रमण से निधन हो गया। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह भी कोविड-19 से ग्रसित हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 5 अगस्त को धूमधाम से अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन होना है जिसमें न्यास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। 

कैसा होगा राम मंदिर

ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया, राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा और इसमें 3 की जगह अब 5 गुंबद बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मॉडल विश्व हिंदू परिषद का ही रहेगा, लेकिन उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि इसको बनने में तीन से साढ़े तीन साल का वक्त लगेगा। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वहीं, मंदिर के स्वरूप के संबंध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार ने बताया, ''मंदिर के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसमें थोड़ा विस्तार किया गया है। पहले मंदिर के स्वरूप में भूतल और दो मंजिलों का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे तीन मंजिला करने की योजना है। इसके अलावा मंडपों की संख्या भी तीन से बढ़ाकर पांच की जाएगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा ,तो अगले 3 वर्ष में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।''

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील