लाइव न्यूज़ :

BJP CM: एमपी में मुख्यमंत्री चयन का जिम्मा पर्यवेक्षकों को,पार्टी ने बने तीन पर्यवेक्षक,जानिए क्या होगी प्रक्रिया

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 8, 2023 12:10 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे में मिली बीजेपी को बंपर जीत के बाद विधायक दल का नेता चुने को लेकर कशमकश जारी है। पार्टी ने अब मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में केंद्रीय पर्यवेक्षक तलाशेंगे सीएम का चेहराकेंद्र के नियुक्त तीन केंद्रीय पर्यवंक्षक विधायकों से करेंगे चर्चाअगले दो दिन में पूरी होगी विधायक दल का नेता चयन की प्रक्रिया

एमपी में सीएम चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

मध्य प्रदेश में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है ।

सभी केंद्रीय पर्यवेक्षक शनिवार या रविवार को भोपाल आकर विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। पर्यवेक्षक विधायको के साथ चर्चा कर विधायक दल के नेता पर रायशुमारी करेंगे। इसके अलावा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भी पर्यवेक्षकों की मुलाकात होगी। बीजेपी पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शनिवार की शाम या रविवार की सुबह भोपाल आ सकते हैं। इसके बाद भोपाल में बीजेपी के नेताओं और विधायकों के साथ उनकी चर्चा होगी।

 कैसी होगी विधायक दल के नेता चुनने की चयन प्रक्रिया

 मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। विधायक दल के नेता के रूप में किसको चुना जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी फैसला करती है। 

बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जो राजधानी भोपाल आकर विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। 

 इसके बाद विधायकों से राय रायशुमारी होगी।

 विधायक दल के नेता के लिए बेहतर चेहरा कौन होगा इस पर राय ली जाएगी।

 इसके अलावा पार्टी के बड़े नेता और पदाधिकारी के साथ भी केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मुलाकात चर्चा होगी।

 इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक लिफाफे में नाम को बंद कर पार्टी हाई कमान को सौंपेंगे।

 जिस पर पार्टी विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान करेगी।

 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से पहले मध्य प्रदेश में विधायक दल का नेता कौन होगा इसको लेकर विधायकों की रायशुमारी महत्वपूर्ण होगी।

 यही वजह है की मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री पद के दावेदारों ने विधायकों से मेल मुलाकात तेज कर दिया है।

  जानकारी के मुताबिक कई नेताओं के फोन कॉल भी विधायकों के पास पहुंच रहे हैं जिसमें पार्टी के नेता विधायक को जीत पर बधाई देते हुए एक तरीके से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। मतलब साफ है कि यदि विधायकों की रायशुमारी किसी एक नेता के पक्ष में ज्यादा होती है तो उसकी लॉटरी खुलना तय है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाई का लेगी। लेकिन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की राय भी महत्वपूर्ण होगी। मतलब साफ है की 10 दिसंबर तक केंद्रीय पर्यवेक्षक पार्टी हाई कमान को विधायकों की राय से रूबरू करा देंगे और उसके बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे की तस्वीर साफ हो जाएगी। 

टॅग्स :BJPनरेन्द्र सिंह तोमरNarendra Singh TomarPrahlad Patel
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?