लाइव न्यूज़ :

बेलगाम मामला: कर्नाटक CM बी एस येदियुरप्पा ने कहा-महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन देने का सवाल पैदा नहीं होता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 19:29 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में दो मंत्रियों छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर बातचीत तेज करने के सरकार के प्रयासों को देखने के लिए समन्वयक बनाया था।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के उनके समकक्ष उद्धव ठाकरे राजनीतिक लाभ के लिए बेलगाम सीमा मुद्दे को फिर से उठा रहे हैं और राज्य की एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ यह महाजन रिपोर्ट में ही तय हो गया था कि महाराष्ट्र के पास क्या रहेगा और कर्नाटक के पास क्या रहेगा। राजनीतिक लाभ के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक भी इंच जमीन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री मराठी और कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ हमारे लोगों को शांति और भाईचारा बनाए रखना चाहिए तथा कर्नाटक की एक इंच भी जमीन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। किसी ने बयान दे दिया तो इसको लेकर संशय पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।’’

बेलगाम पर महाराष्ट्र अपना दावा करता है जहां मराठी भाषी लोगों की खासी आबादी रहती है लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है। बेलगाम विवाद को देखते हुए रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली बस सेवा भी निलंबित कर दी गई थी लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में दो मंत्रियों छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर बातचीत तेज करने के सरकार के प्रयासों को देखने के लिए समन्वयक बनाया था।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील