लाइव न्यूज़ :

BPSC से चयनित शिक्षकों के लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया हुई शुरू, पहले चरण में 11 जिलों के शिक्षकों को किया गया स्कूल आवंटित

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2025 16:35 IST

शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल आवंटन की सूचना शिक्षकों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। अगले एक सप्ताह के भीतर सभी चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। स्कूल आवंटन के बाद शिक्षकों के योगदान को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 

Open in App

पटना:बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) के तीसरे चरण में चयनित 51,389 नवनियुक्त शिक्षकों के लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। शनिवार को शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 11 जिलों के शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया, जिसमें सबसे पहले अरवल जिले के शिक्षकों को तैनाती मिली।

शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल आवंटन की सूचना शिक्षकों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। अगले एक सप्ताह के भीतर सभी चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। स्कूल आवंटन के बाद शिक्षकों के योगदान को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 

इन निर्देशों के तहत संबंधित जिला पदाधिकारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षक समय पर योगदान करें। बता दें कि शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग के तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति-पत्र मार्च में ही दिया जा चुका है। इसके बाद से ही इन शिक्षकों को अपनी पोस्टिंग का इंतजार है। 

दो महीने पहले पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 जिलों के 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा था। वहीं, अन्य शिक्षकों को 30 जिलों में जिला मुख्यालय स्तर पर नियुक्ति पत्र बांटे गए। नियुक्ति पत्र बांटने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमर ने कहा था कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी? शाम में कोई बाहर नहीं निकलता था। 

पटना में भी कोई बाहर नहीं निकलता था। आज कितना बढ़िया लग रहा है। लड़का-लड़की सब बराबर है। पहले की सरकार महिलाओं पर ध्यान नहीं देती थी। हमलोगों ने खूब आगे बढ़ाया है। बच्चे को जन्म तो मां ही देती हैं ना। महिलाओं का कितना योगदान है। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के इन 51,389 शिक्षकों को मार्च 2025 में ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका है। इसके बाद से ही ये शिक्षक अपने स्कूल आवंटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

दो महीने पहले पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 जिलों के 10,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। बाकी शिक्षकों को 30 जिलों में जिला मुख्यालय स्तर पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम