लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरुआती कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली स्थित सरकारी सर्वोदय विद्यालयों की शुरुआती कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। इसकी घोषणा शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को की।

शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘सरकारी सर्वोदय विद्यालयों की शुरुआती कक्षाओं-नर्सरी, केजी और पहली- में प्रवेश के लिए 28 जून से 12 जुलाई तक आवेदन संबंधित स्कूल से प्राप्त किए जा सकेंगे। दिल्ली में रह रहे बच्चे जिनका आवास स्कूल के एक किलोमीटर के दायरे में है वे आवेदन करने के पात्र हैं। अगर इस दायरे में सर्वोदय विद्यालय नहीं है तो तीन किलोमीटर के दायरे में अवस्थित स्कूल में बच्चे के प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता।’’

सरकार ने हेल्प उेस्क की भी स्थापना की है जिसमें शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है जो अभिभावकों का मार्गदर्शन करेंगे।

आदेश में कहा गया, ‘‘ आवेदक के माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे हेल्पडेस्क सदस्यों से जांचे गए आवेदन ही प्राप्त करें।’’

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया कि है कि किसी भी दिव्यांग, निराश्रित, शरणार्थी या शरण के इच्छुक, प्रवासी या जरूरतमंद बच्चे को प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा।

प्रवेश के लिए बच्चे का चयन 20 जुलाई को ड्रा के जरिये किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए