लाइव न्यूज़ :

बिहार में रुपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए और राजद की प्रतिष्ठा लगी है दाव पर, दिग्गज उतरे चुनाव प्रचार में

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2024 17:42 IST

रुपौली सीट पर हो रहे उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला हैबीमा भारती के इस्तीफे के बाद यह विधानसभा की सीट खाली हुई हैउपचुनाव में 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद अब रुपौली विधानसभा उपचुनाव ने एक बार फिर से बिहार की सियासत गर्मा दी है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव में अलग-अलग उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राजद ने लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से हार चुकी बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि एनडीए की ओर से जदयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजद की राह आसान नहीं है। रुपौली सीट पर हो रहे उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

वहीं, रुपौली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों मैदान में उतर चुके हैं। इस बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की साख भी दांव पर है, जिसे बचाने के लिए दोनों गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता दिन रात चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। 

दरअसल बीमा भारती के इस्तीफे के बाद खाली हुई रूपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है। हाल ही में पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने इस सीट पर इस्तीफा दिया था। हालांकि लोकसभा चुनाव में बीमा भारती हर गईं थीं। बीमा के सामने जदयू से कलाधर मंडल चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। 

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शंकर सिंह भी लोजपा(रा) से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में हैं। शंकर सिंह ने भी दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों की नींद उड़ा रखी है। लेकिन बीमा भारती को सबसे ज्यादा खतरा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से है। शायद यही कारण है कि बीमा भारती ने पिछले दिनों पप्पू यादव से जाकर मुलाकात की थी। 

इस बीच पप्पू यादव ने साफ कहा है कि रुपौली विधानसभा की जनता को नया प्रतिनिधि मिलने जा रहा है। पप्पू यादव के इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। उधर, पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या के मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। 

रुपौली उपचुनाव पर काफी कुछ हालात पूर्णिया लोकसभा जैसे दिख रहे हैं। इस बार भी मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखाई दे रहा है। लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने चुनाव जीता था।

टॅग्स :उपचुनावरूपौलीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील