लाइव न्यूज़ :

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के दिमाग को विमान ने किया खराब, बताई दिल की बात

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2022 18:37 IST

तेजप्रताप ने कहा कि हम लोगों को तो आदत हो गई है, लेकिन कोई नया इंसान हमारे यहां आएगा तो दिन-रात प्लेन की तेज आवाज सुनकर शॉक हो जाएगा। यह सब बातें तेजप्रताप ने वीडियो के जरिये शेयर की है। 

Open in App
ठळक मुद्देरविवार की रात उन्होंने ट्विटर पर अपने ब्लॉग का लिंक शेयर किया हैजिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें विमान की आवाज आ गई, जिससे वह परेशान दिखेइस वीडियो में तेजप्रताप अपने आवास का भ्रमण करवा रहे हैं

पटना:बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों विमान सेवा के कारण परेशान हो गए हैं। दरअसल, तेजप्रताप यादव के घर के उपर से विमान गुजरने से होने वाली आवाज के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि दिन-रात इसकी आवाज उन्हें सुनने को मिलती है। जब घर के ऊपर से विमान जाता है, तो उनका दिमाग खराब हो जाता है।

तेजप्रताप ने कहा कि हम लोगों को तो आदत हो गई है, लेकिन कोई नया इंसान हमारे यहां आएगा तो दिन-रात प्लेन की तेज आवाज सुनकर शॉक हो जाएगा। यह सब बातें तेजप्रताप ने वीडियो के जरिये शेयर की है। 

बता दें कि तेजप्रताप यादव अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह ब्लॉग और रील्स बनाते हैं, जिससे सुर्खियों में छाए रहते हैं। रविवार की रात उन्होंने ट्विटर पर अपने ब्लॉग का लिंक शेयर किया है। इस लिंक में उन्होंने जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें विमान की आवाज आ गई, जिससे वह परेशान दिखे। वीडियो में खुद इस बात का वह जिक्र भी कर रहे हैं। 

इस वीडियो में तेजप्रताप अपने आवास का भ्रमण करवा रहे हैं। घर के आसपास की एक-एक चीज से जनता को रूबरू करवा रहे हैं। उनका यह वीडियो कुल 15 मिनट 44 सेकेंड का है। इस वीडियो में घर में जो भी तेज प्रताप की सेवा करते हैं, वह उनसे भी परिचय करवा रहे हैं। साथ ही घर के प्रांगण के बारे में भी बता रहे हैं। तेज प्रताप अपने ब्लॉग में पहले भी इस तरह के कई वीडियो बना चुके हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर