लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार का पेगासस जांच आयोग कामकाज कर रहा, न्यायालय के आदेश में इसका जिक्र नहीं:समिति सदस्य

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:33 IST

Open in App

कोलकाता,28 अक्टूबर पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर पश्चिम बंगाल के कई लोगों की कथित फोन टैपिंग किये जाने की जांच के लिए राज्य की ममता बनर्जी सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच आयोग सामान्य रूप से कामकाज कर रहा है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को अपने आदेश में आयोग पर कुछ नहीं कहा है। आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ज्योतिर्मय भट्टाचार्य ने यह बताया।

उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने भारत में कई खास लोगों की जासूसी के लिए इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए बुधवार को साइबर विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय एक समिति नियुक्त की थी।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘चूंकि उच्चतम न्यायालय के बुधवार के आदेश में हमारा (दो सदस्यीय आयोग का) कोई जिक्र नहीं किया गया, इसलिए हमारी गतिविधियों पर रोक लगाने का कोई आदेश नहीं है। ’’

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आयोग अपने अधिकार क्षेत्र के मुताबिक सामान्य रूप से कामकाज कर रहा है।

जुलाई में गठित किये गये आयोग के अन्य सदस्य उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर हैं।

खबरों के मुताबिक, राज्य में इस साल की शुरूआत में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पेगासस के संभावित लक्ष्यों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर तथा अन्य शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा