लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के कृष्ण ढाबे के मालिक ने आतंकी हमले के बाद फिर से ढाबे का काम शुरू किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:22 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अप्रैल यहां लोकप्रिय कृष्ण ढाबा चलाने वाले रमेश मेहरा के बेटे आकाश की 17 फरवरी को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद मेहरा के परिवार की दुनिया उजड़ गई थी।

इस घटना के लगभग दो महीने बाद मंगलवार को मेहरा ने अपना ढाबा दोबारा खोला और कहा, “जीवन रुक नहीं सकता, हमें आगे बढ़ना होगा।”

आकाश ने 10 दिन तक संघर्ष करने के बाद यहां 28 फरवरी को एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

शाकाहारी खाने के लिए मशहूर और स्थानीय तथा पर्यटकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय कृष्ण ढाबा 17 फरवरी से बंद था।

मेहरा मंगलवार को अकेले काम पर लौटे और अन्य व्यवसायियों ने उनका स्वागत किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कश्मीर में व्यवसाय दोबारा शुरू करने में सुरक्षित महसूस करते हैं, मेहरा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम यहां हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसी चीजें अन्य लोगों के साथ भी होती हैं।”

बेटे की हत्या के बाद दो महीने तक कश्मीर छोड़ने के विचार के सवाल पर उन्होंने कहा, “हमारा जन्म यहां हुआ है और पूरी जिंदगी हम यहीं रहे हैं। हम और कहां जाएंगे?”

कृष्ण ढाबा दुर्गनाग में स्थित है जो शहर का उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है।

ढाबे के आसपास दो सौ मीटर की दूरी पर कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं जिनमें संयुक्त राष्ट्र और जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय भी शामिल है।

आकाश की हत्या के संबंध में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए