लाइव न्यूज़ :

'बाबा का ढाबा' के मालिक ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: November 2, 2020 01:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में प्रसाद (80) के एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह लोकप्रिय हो गए। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी ।

उन्होंने यूट्यूबर वासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, प्रसाद ने कहा कि वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए