लाइव न्यूज़ :

विपक्ष ने योगी सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को हवा-हवाई बताया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:32 IST

Open in App

लखनऊ, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है और सरकार की उपलब्धियों के दावे को हवा-हवाई बताया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट के जरिये कहा, “इस दंभी सरकार के 54 माह गुजर गये और अब सिर्फ छह माह बचे हैं।”

उन्‍होंने कहा, “किसान, गरीब, महिला और युवाओं पर अत्याचार करने वाली, बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावे वाली जुमलेबाज सरकार के छह माह बचे हैं। जिसका सच ठग का साथ, ठग का विकास और ठग का प्रयास हो, ऐसी सरकार नहीं चाहिए।”

यादव ने कहा, “जिस प्रकार किसान और ग्रामीण जनता आवारा पशुओं की समस्या से बुरी तरह त्रस्त है उससे तो यही लगता है कि उप्र का अगला चुनाव स्वयंभू-तथाकथित ‘दमदार’ बनाम ‘दुमदार’ की समस्या पर होगा।”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, “उप्र भाजपा सरकार द्वारा ’बदलाव के 4.5 वर्ष’ का विज्ञापन एवं अधिकांश दावे हवा-हवाई तथा जमीनी हकीकत से बहुत दूर हैं और इनकी कथनी व करनी में अंतर होने के कारण यहां की बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई आदि से जनता की बदहाली जग-ज़ाहिर है।''

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने शनिवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के तमाम दावों के उलट, उत्तर प्रदेश हत्या, लूट, दुराचार और अन्य जघन्य अपराधों में देश में नंबर वन बन गया है।

उन्होंने कहा, “इस सरकार में किसान, नौजवान, शिक्षक, राज्य कर्मचारी, महिलाएं सब सत्ता के संरक्षण में उत्पीड़न, शोषण का शिकार होकर खून के आंसू रोने के लिये विवश हैं।’’

सिंह ने कहा कि योगी के राज में संगठित भ्रष्टाचार की जड़े गहरी हुई हैं। साथ ही कहा कि योगी जी की गोली मारने नीति ने कानून का खात्मा किया फिर भी ‘‘यह सरकार निर्लज्जतापूर्वक इतरा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए