लाइव न्यूज़ :

देश में शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 136 दिन में सबसे कम रही: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 5, 2020 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या शनिवार को कम होकर 4,09,689 हो गई जो 136 दिन में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य में कहा कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है। हाल में संक्रमणमुक्त हुए लोगों के कारण कुल उपचाराधीन मामलों में 6,393 की कमी आई है।

इसमें कहा गया, ‘‘भारत के कुल उपचाराधीन मामले आज घटकर 4.10 लाख (4,09,689) रह गए। यह संख्या 136 दिन बाद सबसे कम है। इससे पहले कुल उपचाराधीन मामले 22 जुलाई को 4,11,133 थे।

मंत्रालय ने कहा कि बीते आठ दिन से देश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों से अधिक बनी हुई है।

इसमें कहा गया, ‘‘बीते 24 घंटों में संक्रमण के 36,652 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में कुल 42,533 लोग संक्रमण मुक्त हुए तथा उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वस्थ होने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के चलते ठीक होने वाले लोगों की दर भी आज बढ़कर 94.28 फीसदी हो गई। स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 90,58,822 है। संक्रमित लोगों और उपचाराधीन मामलों में करीब 86.50 लाख का अंतर है।’’

इसमें बताया गया कि स्वस्थ होने वाले 78.06 फीसदी लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ से हैं।

देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं जिससे ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई।

मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं।

इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है।

कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?