लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:57 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार नवंबर ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार को स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 416 संक्रमित लोग ठीक हुए और संक्रमण के 351 नए मामले सामने आए। राज्य में एक नवंबर से नए मामलों की संख्या स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या से अधिक दर्ज की जा रही है। सोमवार को 450, मंगलवार को 438 और बुधवार को 441 लोग बीमारी से ठीक हुए। राज्य में एक नवंबर को कोविड-19 के 316, मंगलवार को 327 और बुधवार को 322 नए मामले सामने आए।

राज्य में लोगों के संक्रमण के बाद स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण के जो 351 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 207 मामले पृथक-वास केंद्रों में सामने आए। राज्य के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 181 नए मामले और इसके बाद कटक में 35 मामले सामने आए। आठ जिलों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि अंगुल, कटक, खुर्दा और पुरी जिलों में कोविड-19 के कारण चार लोगों की मौत हुई। राज्य में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर 0.47 प्रतिशत है। राज्य में इस समय 3,931 मरीज उपचाराधीन हैं।

ओडिशा में अभी तक 2.22 करोंड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। राज्य में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 4.61 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए