लाइव न्यूज़ :

सुमना हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:24 IST

Open in App

गोपेश्वर, 25 अप्रैल उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई ।

चमोली जिला प्रशासन से यहां मिली सूचना के अनुसार, शुक्रवार को हुए सुमना हादसे मे रविवार को एक और शव बरामद हुआ जिसके साथ ही कुल 11 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है ।

उन्होंने बताया कि शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

इसके अलावा सात घायलों का उपचार किया जा रहा है । छह घायल जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक अन्य को देहरादून रेफर किया गया है ।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह शनिवार से मौके पर मौजूद है और बचाव और राहत कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे है।

उधर, सीमा सड़क संगठन से प्राप्त सुचना के अनुसार, उनकी टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घटना मे हताहत लोगों का विवरण तैयार किया जा रहा है ।

हिमस्खलन प्रभावित सुमना, मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है और धौलीगंगा से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है। हिमस्खलन के समय मौके पर सीमा सड़क संगठन के मजदूर काम कर रहे थे ।

मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की संयुक्त टीम द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बर्फवारी के चलते हालांकि अभियान में दिक्कत आ रही है ।

सुमना में 1991 में भी हिमस्खलन हुआ था जिसमें 11 आइटीबीपी कर्मी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए