लाइव न्यूज़ :

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 242 दिनों में सबसे कम

By भाषा | Updated: October 27, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,653 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,62,661 हो गई है, जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,55,653 हो गई। देश में लगातार पिछले 33 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 30,000 से कम आ रहे हैं और पिछले 122 दिन से दैनिक मामले 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.48 प्रतिशत है, जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.19 फीसदी है, जो मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,155 मामलों की कमी हुई।

दैनिक संक्रमण दर 1.03 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 23 दिनों से यह दो फीसदी से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.22 फीसदी दर्ज की गई। यह भी पिछले 33 दिनों से दो फीसदी से कम है। वहीं संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,35,97,339 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी दर्ज की गई। देश में अब तक टीके की 103.53 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 585 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 482 मरीजों की मौत केरल और 32 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में अब तक कुल 4,55,653 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 1,40,060 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 38,024 लोगों की मौत कर्नाटक में, 36,048 लोगों की मौत तमिलनाडु में, 29,355 लोगों की मौत केरल में, 25,091 लोगों की मौत दिल्ली में, 22,899 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में और 19,081 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

मृतकों में से 70 फीसदी मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए