लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5759, मृतकों की संख्या हुई 521

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 14, 2020 20:51 IST

राज्य सरकार के रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में अब तक कुल 25034 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कुल मरीजों में से 18754 लोग पुनः स्वस्थ हो चुके हैं।राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 521 मरीज जान गंवा चुके है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज समाचार लिखे जाने तक सामने आए 98 नए कोरोना पॉजीटिव के साथ 25034 मामले हो गये हैं। इनमें सर्वाधिक 37 मामले अलवर में मिले हैं।

वहीं, जयपुर में 34, कोटा में 5, झुंझुनू, दौसा और भीलवाड़ा में 4-4, बूंदी और झालावाड़ में 2-2, भरतपुर, राजसमंद और झालावाड़ में 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, अन्य राज्यों से आए 3 लोग भी कोरोना पॉजीटिव पाये गये है।। प्रदेश में आज हुई तीन मरीजों की मौत के बाद आंकडा बढ़कर 521 हो गया है। 

जानें किस जिले में सोमवार को कितने मामले सामने आए-

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान में कोरोना के 544 नए मामले सामने आए थे। इनमें जोधपुर में सर्वाधिक 105 मामले मिले थे।

वहीं, जालौर में 95, बीकानेर में 62, जयपुर में 52, अलवर में 42, उदयपुर में 31, अजमेर में 20, राजसमंद में 17, बाड़मेर में 16, नागौर में 15, भरतपुर में 13, करौली और धौलपुर में 9-9, कोटा, हनुमानगढ़, गंगानगर और दौसा में 8-8, सिरोही और चूरू में 6-6, डूंगरपुर में 5, सीकर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में 2-2, सवाई माधोपुर, झुंझुनू और भीलवाड़ा में 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था।

साथ ही प्रदेश में 8 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे है उसी गति से प्रदेष में कोरोना एक्टिव की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख से अधिक सैंपल जांचे गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में अब तक कुल 25034 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। कुल मरीजों में से 18754 लोग पुनः स्वस्थ हो चुके हैं और 521 मरीज कोरोना के कारण जान गंवा चुके है।

अब राज्य में कुल 5759 मामले उपचाराधीन रहे-

अब राज्य में कुल 5759 मामले उपचाराधीन रहे है। प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक 3999 (2 इटली के नागरिक) मामले राजधानी जयपुर में मिल चुके हैं। वहीं, जोधपुर में 3971 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1985, पाली में 1506, अलवर में 1287, बीकानेर में 955, नागौर में 942, उदयपुर में 901, धौलपुर में 846, कोटा में 818, अजमेर में 780, बाड़मेर में 713, सीकर में 706, जालौर में 680, सिरोही में 677, डूंगरपुर में 494, झुंझुनूं में 459, चूरू में 391, राजसमंद में 388 और झालावाड़ में 384 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं।

इसके अतिरिक्त भीलवाड़ा में 295, दौसा में 224, चित्तौड़गढ़ में 215, टोंक में 214, करौली में 149-149, हनुमानगढ़ में 137, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में 132-132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 104, बारां में 76, प्रतापगढ़ एवं श्रीगंगानगर में 80 एवं बूंदी में 24 कोरोना के मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से आए 167 लोग भी अब तक कोरोना संक्रमण का षिकार हो चुके हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 521 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 176 की मौत हुई।

वहीं, जोधपुर में 65, भरतपुर में 42, कोटा में 27, अजमेर में 25, बीकानेर और नागौर में 18-18, पाली में 15, धौलपुर में 13, अलवर, सिरोही और सवाई माधोपुर में 8-8, उदयपुर और सीकर में 7-7, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर में 5, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, जालौर, श्रीगंगानगर और दौसा में 3-3, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ में 1-1 मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों से राजस्थान में आए 32 व्यक्तियों की भी कोरोना संक्रमण जान ले चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील