लाइव न्यूज़ :

सिर्फ मणिपुर में नहीं बल्कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को है एनआरसी की जरूरतः मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

By भाषा | Updated: September 9, 2019 20:12 IST

पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की बैठक से इतर सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें और पूर्वोत्तर के कई राज्यों को एनआरसी की जरूरत है। मणिपुर सरकार एनआरसी के लिए कैबिनेट में पहले ही फैसला कर चुकी है।’’ नेडा पूर्वोत्तर राज्यों के राजग का संस्करण है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र का विचार एकदम स्पष्ट है कि देश में कहीं भी किसी अवैध आव्रजकों को रहने की अनुमति नहीं होगी।यह फैसला केन्द्र को लेना होगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार के माध्यम से हो रहा है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि असम की तरह ही उनके राज्य में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की जरूरत है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि एनआरसी की जरूरत सिर्फ मणिपुर में नहीं बल्कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एनआरसी के लिए मणिपुर कैबिनेट पहले ही एक प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।

पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की बैठक से इतर सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें और पूर्वोत्तर के कई राज्यों को एनआरसी की जरूरत है। मणिपुर सरकार एनआरसी के लिए कैबिनेट में पहले ही फैसला कर चुकी है।’’ नेडा पूर्वोत्तर राज्यों के राजग का संस्करण है।

सिंह ने कहा कि केन्द्र का विचार एकदम स्पष्ट है कि देश में कहीं भी किसी अवैध आव्रजकों को रहने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला केन्द्र को लेना होगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार के माध्यम से हो रहा है। असम में यह उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हुआ है। इसलिए हम केन्द्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि यह उनके द्वारा कराया जाए। 

टॅग्स :एनआरसीअसममणिपुरमेघालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण