लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआत में ही एनडीए को लगा बड़ा झटका, छिन गई एक सीट, लोजपा(रा) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2025 17:05 IST

सीमा सिंह के साथ-साथ तीन अन्य उम्मीदवारों निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार के नामांकन भी रद्द किए गए हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के नामांकन के बाद ही एनडीए को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। कागजातों में तकनीकी त्रुटियां और कमी पाए जाने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने यह फैसला लिया। सीमा सिंह के साथ-साथ तीन अन्य उम्मीदवारों निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार के नामांकन भी रद्द किए गए हैं।

हालांकि बताया जा रहा है की स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से नामांकन रद्द किया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता और चुनावी नियमों के तहत की गई। चारों उम्मीदवारों के कागजातों में दस्तावेजों की कमी और तकनीकी गलतियां पाई गईं, जिसके कारण उनके नामांकन अमान्य घोषित किए गए। 

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी उम्मीदवार के साथ पक्षपात नहीं किया गया। ऐसे में सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने को एनडीए के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह चिराग पासवान की पार्टी के कोटे से उम्मीदवार थीं। इस सीट पर अब मुख्य मुकाबला राजद और जनसुराज जैसे दलों के बीच होने की संभावना है। (वर्तमान में, 2020 के चुनाव परिणामों के अनुसार, राजद के जितेंद्र कुमार राय इस सीट से विधायक हैं)। 

सीमा सिंह मढ़ौरा सीट से लोजपा (रा) की एक मजबूत दावेदार थीं। सीमा सिंह के चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद इस सीट का पूरा राजनीतिक समीकरण बदल गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है क्योंकि सीमा सिंह के समर्थन में स्थानीय स्तर पर अच्छी सक्रियता देखी जा रही थी। सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी कलाकार हैं। 

उन्होंने अपने नृत्य और अभिनय से मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई है। इस बार उन्होंने राजनीति में कदम रखकर लोगों का ध्यान खींचा था। मढ़ौरा सीट से उम्मीदवार बनने के बाद वे लगातार प्रचार अभियान में सक्रिय रहीं और जनता से सीधा संवाद किया। नामांकन दाखिल करते समय सीमा सिंह ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और संपत्ति का पूरा ब्योरा हलफनामे में पेश किया था। 

उन्होंने बताया था कि उन्होंने वर्ष 1999 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित ‘द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल’ से नौवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। सीमा सिंह ने कहा था कि वे अब राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहती हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील