लाइव न्यूज़ :

राजग की औपचारिक बैठक के बाद तय होगा नेता का नाम, फिलहाल शपथग्रहण का वक्त तय नहीं : नीतीश

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:14 IST

Open in App

पटना, 12 नवंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजग को बहुमत प्राप्त हुआ है और राजग की बैठक होगी तथा औपचारिक तौर पर गठबंधन के नेता का ऐलान होगा।

पटना स्थित जद (यू) के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बैठक (राजग की) होगी तो उसमें (तय) हो ही जाएगा ।

उन्होंने कहा कि हमने तो काम किया है। राजग का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा । हमसे पूछिएगा तो हमारा कोई दावा नहीं है । राजग की बैठक होगी और उसमें औपचारिक तौर पर निर्णय होगा ।

उन्होंने राजग की बैठक के बारे में बताया कि यह एक—दो दिन के बाद ही हो पाएगा ।

शपथ ग्रहण को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है ।

मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों में इसकी सीमा पहले से ही निर्धारित है। अब कितने मंत्री पहले दौर में और उसके बाद बनते हैं, यह तो बाद की चीज है ।

जद (यू) को इस चुनाव में कम सीट आने के बारे में सफाई देते हुए नीतीश ने कहा, ''हमलोगों ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया और उसके बाद भी कोई भ्रम पैदा करता है और लोग भ्रमित होते हैं तो यह उनका अधिकार है ।’’

नीतीश ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि हमलोगों ने पूरे राजग के लिए अभियान चलाया लेकिन कई सीटों पर भाजपा के साथ जद (यू) को भी नुकसान पहुंचाया गया।

लोजपा को केंद्र में राजग से निकाले जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम राजग के साथ हैं और राजग कोई फैसला लेता है तो उसके साथ चलेंगे और मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए