लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन, महिला यात्री का पैर प्लेटफार्म और रेल पटरी के बीच फंसा, जानिए फिर क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 20:06 IST

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल शफीउद्दीन ने ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फिसल कर गिरती हुई महिला को देखा और उसे प्लेटफार्म पर सुरक्षित खींच लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक सीसीटीवी फुटेज में आरपीएफ कर्मी महिला को खींचते हुए दिख रहा है। शफीउद्दीन की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई। रेलवे अधिकारियों ने उसकी प्रशंसा की।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर चलती हुई ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में एक महिला यात्री का पैर प्लेटफार्म और रेल की पटरी के बीच फंस गया लेकिन एक चौकन्ने पुलिसकर्मी द्वारा समय रहते हुए खींच लिए जाने से वह बच गई।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल शफीउद्दीन ने ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फिसल कर गिरती हुई महिला को देखा और उसे प्लेटफार्म पर सुरक्षित खींच लिया। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “एक सीसीटीवी फुटेज में आरपीएफ कर्मी महिला को खींचते हुए दिख रहा है। शफीउद्दीन की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई। रेलवे अधिकारियों ने उसकी प्रशंसा की।”

विज्ञप्ति में कहा गया कि घटना 18 दिसंबर को हुई जब महिला यात्री एस12 कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थी।

टॅग्स :भारतीय रेलआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए