लाइव न्यूज़ :

'भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट और कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री,' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2023 18:44 IST

दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, आजाद भारत के इतिहास पर गौर करें तो हमारे पास कभी ऐसा पीएम नहीं हुआ जो सिर्फ 12वीं पास हो। वह सरकार नहीं चला सकते लेकिन उनका अहंकार सातवें आसमान पर है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को केजरीवाल ने भारत के इतिहास का सबसे भ्रष्ट और 12वीं पास प्रधानमंत्री बतायाउन्होंने कहा- वह सरकार नहीं चला सकते लेकिन उनका अहंकार सातवें आसमान पर हैसाथ ही दिल्ली के सीएम ने भाजपा नेताओं से भगवा पार्टी को छोड़ने का आवाह्न किया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को भारत के इतिहास का सबसे भ्रष्ट और 12वीं पास प्रधानमंत्री बताया है। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं से भगवा पार्टी को छोड़ने का आवाह्न किया है। 

शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, आजाद भारत के इतिहास पर गौर करें तो हमारे पास कभी ऐसा पीएम नहीं हुआ जो सिर्फ 12वीं पास हो। वह सरकार नहीं चला सकते लेकिन उनका अहंकार सातवें आसमान पर है। 

उन्होंने बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बीजेपी के सभी नेताओं से अपील करना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद किया जा रहा है जो देश को बर्बाद करना चाहते हैं वो बीजेपी में रहें और जो देश को बचाना चाहते हैं उन्हें आज बीजेपी छोड़ देनी चाहिए।

वहीं राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता पर दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता को आगे आकर इसका मुकाबला करना होगा, अगर देश को बचाना है तो 130 करोड़ लोगों को आगे आना होगा। उन्होने कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी सत्ता में आती है लेकिन जिस तरह से जनतंत्र पर हमला हो रहा है वो सही नहीं है।  

उन्होंने कहा, आज देश में जो चल रहा है बहुत खतरनाक है। विपक्ष को खत्म करके ये लोग वन-नेशन वन-पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं, इसी को तो तानाशाही कहते हैं। मेरी देशवासियों से अपील है- हमें मिलकर आगे आना होगा, जनतंत्र बचाना है, देश बचाना है। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर पीएम मोदी को डरपोक बताया है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालराहुल गांधीBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप