लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति को खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला से आईसीयू में विवाह करने के लिए मजबूर किया गया

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:06 IST

 महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित चाकण में एक व्यक्ति को खुदकुशी की नाकाम कोशिश के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला से विवाह करने के लिए मजबूर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुष का कथित रूप से महिला से संबंध था। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। महिला ने बाद में सूरज नलावडे नामक इस व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया है

 महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित चाकण में एक व्यक्ति को खुदकुशी की नाकाम कोशिश के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला से विवाह करने के लिए मजबूर किया गया। पुरुष का कथित रूप से महिला से संबंध था। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। महिला ने बाद में सूरज नलावडे नामक इस व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया है, जो अभी लापता है।

महिला का दावा है कि नलावडे ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। चाकण पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘जब महिला ने शादी करने को कहा तो उसने यह कहकर शादी से मना कर दिया कि वह कथित रूप से निचली जाति की है।’’

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर को महिला ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसके बाद अस्पताल के आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि ‘‘ स्थानीय संगठन के कुछ सदस्य नलावडे को उसी दिन पकड़ कर आईसीयू ले गए और वरमाला कराकर जबरन शादी करा दी।’’

उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद नलावडे महिला से सभी संपर्क खत्म कर लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले महिला ने नलावडे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। भाषा धीरज नरेश नरेश

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए