लाइव न्यूज़ :

उप्र में अपने घर से भागी लड़की को महाराष्ट्र पुलिस ने परिवार से मिलाया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 11:18 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र) 21 जनवरी मुम्बई की 'चकाचौंध' से प्रभावित हो वहां काम करने के लिए अपने घर से भागी उत्तर प्रदेश की 17 वर्षीय लड़की को पुलिस ने उसके परिवार को सौंप दिया है।

कोंगों थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गनपत पिंग्ले ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जमालपुर गांव की युवती बस पकड़कर 18 जनवरी को ठाणे जिले के भिवंडी शहर आ गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के गश्ती दल ने लड़की को भिवंडी में राजनोली नाका के एक पुल के नीचे रोता हुआ पाया था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर लड़की ने बातया कि वह ‘‘मुम्बई की चकाचौंध भरी जिंदगी से प्रभावित’’ थी, यहां काम करना चाहती थी और फिल्मी सितारों को देखना चाहती थी, इसलिए उत्तर प्रदेश में अपने घर से भाग आई थी।

उन्होंने बताया कि लड़की को बाल गृह भेज दिया गया और उत्तर प्रदेश के जमालपुर थाने से सम्पर्क किया गया, जहां लड़की के परिवार ने भादंवि की धारा 363 के तहत उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इसके बाद लड़की के परिवार से सम्पर्क किया और नाबालिग को मंगलवार को उसके परिवार के हवाले कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए