लाइव न्यूज़ :

रौशनी जमीन घोटाला देश का सबसे बड़ा जमीन घोटाला है: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:58 IST

Open in App

जम्मू, 24 नवंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को रौशनी जमीन घोटाले को ‘‘भारत का सबसे बड़ा जमीन घोटाला’ करार दिया और नेशनल कांफ्रेंस एवं अन्य से सवाल किया कि तीन पीढ़ियों तक जम्मू कश्मीर पर शासन करने के बाद भी सरकारी जमीन ‘हथियाने’ की ऐसा कौन सी जरूरत आन पड़ी।

उन्होंने गुपकर गठबंधन को ‘स्वार्थ, घोटाले और पृथकवाद’ का प्रतीक बताया।

जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वार तैयार की गयी एक सूची में पूर्व मुख्यमंत्रियों -फारूख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के नाम हैं। सूची में आरोप लगाया गया है कि जम्मू में उनके रिहायशी घर अवैध रूप से कब्जायी गयी जमीन पर है। पिता-पुत्र ने इस आरोप से इनकार किया है।

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन को विवादास्पद रौशनी योजना के तहत दी गयी जमीन को सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। उसके बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की। प्रशासन ने मंगलवार को ऐसे लोगों की एक सूची जारी की, जिन्होंने दूसरों को दी गयी जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण किया।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रौशनी योजना भारत का सबसे बड़ा जमीन घोटाला है। उन्हें (फारूक अब्दुल्ला एवं अन्य को) लोगों के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने राज्य की सरकारी जमीन क्यों हथियायी और कब्जे को वैध बनाने के लिए कानून बनाये जबकि उन्होंने तीन पीढ़ियों तक राज्य में शासन किया। ’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘ नेशनल कांफ्रेस के नेताओं ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया। श्रीनगर एवं जम्मू में पार्टी के कार्यालय उसी योजना के तहत उनके पास आए।’’

वित्त एवं कोरपोरेट कार्य राज्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन दशक में वन्य एवं राज्य की भूमि समेत सरकार की 3.42 लाख कैनाल जमीन का अतिक्रमण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए