लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पंचायत प्रतिनिधियों से हर महीने संवाद करेंगे

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 जून जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा सुशासन को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए हर महीने जिला एवं प्रखंड विकास परिषदों के सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस कदम से निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोगों की आकांक्षाएं एवं क्षेत्र-विशेष की जरूरतों को सामने लाने का मंच मिलेगा और सभी के लिए समान विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सुशासन को जमीनी स्तर तक ले जाने और भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ‘एलजी मुलाकात’ कार्यक्रम के तहत महीने में एक बार डीडीसी (जिला विकास परिषदों), बीडीसी (प्रखंड विकास परिषदों) के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।’’

प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार इस केंद्र शासित प्रदेश में सही मायने में पंचायती राज को अधिक उज्ज्वल संस्थान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कामकाज एवं विभिन्न कार्यों के बारे में पंचायती राज संस्थानों से फीडबैक लेना और उनके मुद्दों के बारे में प्रथमदृष्टया जानकारी लेना ही इस मासिक संवाद के अहम पहलू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए