लाइव न्यूज़ :

देश में स्टार्टअप कंपनियों के लिए सबसे बेहतर माहौल, बजट में आखिरी बाधा भी दूर: सीबीडीटी

By भाषा | Updated: February 5, 2020 13:59 IST

मोदी ने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान पिछले बजट में ही कर दिया गया था। इस बार के बजट में कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (इसॉप्स) से जुड़े मुद्दे का भी समाधान कर दिया गया है। सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष निकाय है और यह वित्त मंत्रालय के तहत काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान पिछले बजट में ही कर दिया गया थाआयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष निकाय है

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2020-21 में स्टार्टअप कंपनियों के लिए इसॉप्स से जुड़े कर मुद्दे का समाधान कर उनकी आखिरी बाधा भी समाप्त कर दी है। अब देश में स्टार्टअप कंपनियों के लिए सबसे बेहतर माहौल है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी ने एक विशेष बातचीत में यह बात कही।

मोदी ने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान पिछले बजट में ही कर दिया गया था। इस बार के बजट में कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (इसॉप्स) से जुड़े मुद्दे का भी समाधान कर दिया गया है। सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष निकाय है और यह वित्त मंत्रालय के तहत काम करता है।

मोदी ने कहा, ‘‘ तो अब स्टार्टअप के लिए आखिरी बाधा माने जाने वाले मुद्दे का भी समाधान कर दिया गया है। यह स्टार्टअप के लिए अब सबसे अच्छा माहौल है।’’ अपने बजट भाषण में सीतारमण ने कहा था, ‘‘स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए मैं कर्मचारियों पर कराधान के बोझ को सुगम करने का प्रस्ताव करती हूं। इसके तहत कर भुगतान को पांच साल या जब तक वे कंपनी नहीं छोड़ देते या उसे बेच नहीं देते, जो भी पहले होगा, तक के लिए टाला जाएगा।’’

आमतौर पर स्टार्टअप कंपनियां अपने पैरों पर खड़े होने के दौर में योग्य लोगों को कर्मचारी के तौर पर रखने के लिए इसॉप का इस्तेमाल करती हैं। यह उनके वेतन का एक अहम हिस्सा होता है। वर्तमान में जब कर्मचारी इसॉप से मिली हिस्सेदारी को भुनाते हैं तो उन्हें इस पर कर देना होता है।

टॅग्स :बजट २०२०-२१
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकोविड-19 के बीच नए बजट से बढ़ गई हैं उम्मीदें, जयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग

कारोबारबजट: रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले विकास की जरूरत, प्रकाश बियाणी का ब्लॉग

भारतMaharashtra Budget 2020: देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- इस बजट में कुछ भी नहीं दिया, सिर्फ विधानसभा में दिया एक भाषण है  

भारतJharkhand Budget 2020: हेमंत सोरेन सरकार ने किया अपना पहला बजट पेश, किसानों का कर्ज हुआ माफ! 

भारतसंसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरु: विपक्ष, दिल्ली दंगों का मुद्दा संसद में जोरशोर से उठा कर मांगेगा गृहमंत्री का इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?