लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर संजय राउत ने कहा - फिल्म को लेकर जो राजनीति हो रही है वो ठीक नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2022 15:50 IST

संजय राउत ने कहा- द कश्मीर फाइल फिल्म कैसे बनी, क्यों बनी और इस फिल्म का एजेंडा क्या है वो सबको पता है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर जो राजनीति हो रही है वो ठीक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के कद्दावर नेता कहा, कश्मीरी पंडित शिवसेना को जानते हैंसंजय राउत ने कहा, फिल्म का एजेंडा क्या है वो सबको पता

मुंबई: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके नरसंहार पर बनी इस फिल्म को लेकर सियासत भी होने लगी है। फिल्म को बीजेपी शासित राज्यों में भी टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। 

गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, फिल्म द कश्मीर फाइल्स को छोड़ दीजिए, हमने जब बाला साहब ठाकरे पर फिल्म बनाई थी तो उसे भी टैक्स फ्री नहीं किया था, फिर भी लोग देखने आए थे। बाला साहब ठाकरे ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग में महाराष्ट्र में एक कोटा भी रखा था। 

शिवसेना के कद्दावर नेता कहा, कश्मीरी पंडित शिवसेना को जानते हैं। द कश्मीर फाइल फिल्म कैसे बनी, क्यों बनी और इस फिल्म का एजेंडा क्या है वो सबको पता है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर जो राजनीति हो रही है वो ठीक नहीं है।

बुधवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कई विधायकों के साथ द कश्मीर फाइल्स देखी। फिल्म देखने के बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं फिल्म में आधा सच दिखाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, फिल्म में आधा सच दिखाया गया है। फिल्म में एक हिस्सा दिखाया जाना उचित नहीं है।

मालूम हो कि इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्टभूमि पर बनी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्ससंजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील