लाइव न्यूज़ :

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का मामला : गुर्जर परिषद शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:28 IST

Open in App

नोएडा, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र के दादरी मे सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिला पर लिखे गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने के मामले में भारतीय गुर्जर परिषद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) से मुलाकात कर मामला दर्ज करने के लिये शिकायत दी है।

अधिवक्ता रविंद्र भाटी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 26 सितंबर को दादरी में महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें दूसरे प्रदेशों से पहुंचने वालों में से दो लोगों को पुलिस अधिकारियों ने अपशब्द बोलकर धमकाते हुए अभद्रता की।

उन्होंने बताया कि मौके का वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में उनके पास मौजूद है, और आला अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई के लिए अधिवक्ताओं का पैनल भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत जाएंगे।

भाटी ने बताया कि पुलिस आयुक्त को संबोधित करते हुए सोमवार को डीसीपी को दी गई है। इसमें कहा गया है कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द पर 21 सितंबर की रात काला पेंट लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए क्योंकि इससे समाज की भावना आहत हुई है।

मालूम हो कि दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट मिहिर भोज की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे ‘गुर्जर’ सम्राट मिहिर भोज शब्द को लेकर गुर्जर और ठाकुर समुदाय के बीच कथित रूप से विवाद पैदा हो गया ।

ये दोनों समुदाय सम्राट भोज को अपने अपने समुदाय के होने का दावा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर