लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह के पत्र में लगाए गए आरोपों का मुद्दा सरकार के लिए समाप्त हो चुका है: राउत

By भाषा | Updated: March 25, 2021 11:57 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का से उपजे विवाद का मुद्दा, राज्य की महा विकास आघाडी सरकार के लिए समाप्त हो चुका है।

राउत ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, “(सिंह द्वारा लिखे गए) उस पत्र का मुद्दा एमवीए सरकार के लिए अब खत्म हो चुका है। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस मामले में किसी भी जांच का स्वागत किया है।”

राउत ने कहा, “मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख का मत है कि सिंह के पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच होनी चाहिए। एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश जांच की निगरानी करेंगे इसलिए देशमुख को पद से हटाने की कोई जरूरत नहीं है।”

शिवसेना सांसद ने कहा कि इससे पता चल जाएगा कि कौन राज्य की छवि बिगाड़ना चाहता है।

सिंह ने ठाकरे को 20 मार्च को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से होटलों और बार से प्रतिमाह सौ करोड़ रुपये उगाही करने को कहते थे।

हालांकि, मंत्री ने आरोप खंडन किया था।

राउत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर अपने कोटे से 12 उम्मीदवारों को विधान परिषद का सदस्य नामित करने पर कोई फैसला न लेने के लिए उनकी आलोचना की।

राज्य मंत्रिमंडल ने विधान परिषद के लिए राज्यपाल के कोटे से 12 उम्मीदवारों के नाम का सुझाव दिया था।

राउत ने कहा, “क्या राज्यपाल उन 12 उम्मीदवारों पर पीएचडी कर रहे हैं? क्या वह उनके नाम पर अधिकतम दिनों तक निर्णय न लेने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं? वह संवैधानिक रूप से सुझाए गए 12 उम्मीदवारों के नाम का सम्मान नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए