लाइव न्यूज़ :

मुद्दा सोशल मीडिया के उपयोग का नहीं, बल्कि दुरुपयोग का है : प्रसाद

By भाषा | Updated: March 26, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है बल्कि इसके मंचों का दुरुपयोग चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों की आवाज है जोकि सोशल मीडिया के पीड़ित हैं और देश में शिकायत निवारण तंत्र के लिए एक मंच चाहते हैं।

प्रसाद ने टाइम्स नेटवर्क के ‘इंडिया इकोनॉमिक कांक्लेव’ में कहा, ‘‘ आपके पास शिकायत निवारण तंत्र अवश्य होना चाहिए ताकि अगर किसी को भी कोई शिकायत है तो उसे दर्ज कराया जा सके। मुद्दा सोशल मीडिया के इस्तेमाल का नहीं है। मुद्दा सोशल मीडिया के दुरुपयोग का है।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार आलोचना के खिलाफ नहीं है।

प्रसाद सोशल मीडिया को लेकर बने नए नियमों और सरकार के हालिया आदेशों से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए