लाइव न्यूज़ :

'अमित शाह में दिखती है पीएम मोदी और वीर सावरकर की छाप'- बोले सीएम योगी, केंद्रीय गृह मंत्री को लेकर कही यह बात

By भाषा | Updated: February 11, 2023 07:53 IST

सीएम योगी ने यह बयान शुक्रवार को 'उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023' में दिया है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री की जमकर तारीफ भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह में चार महापुरुषों की छाप दिखाई देती है। सीएम योगी ने आदिगुरु शंकराचार्य और आचार्य चाणक्य से भी केंद्रीय गृह मंत्री को जोड़ा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के व्यक्तित्व पर चार महापुरुषों - आदिगुरु शंकराचार्य, आचार्य चाणक्य, वीर सावरकर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की छाप स्पष्ट रूप से दिखती है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर क्या बोले सीएम योगी

ऐसे में शुक्रवार को 'उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023' में एमएसएमई एवं सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के विषय पर आयोजित सत्र में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने सत्र के मुख्य अतिथि अमित शाह की प्रशंसा में बोलते हुए कहा है कि "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के व्यक्तित्व पर चार महापुरुषों - आदिगुरु शंकराचार्य, आचार्य चाणक्य, वीर सावरकर तथा प्रधानमंत्री मोदी जी की छाप स्पष्ट रूप से दिखती है।" 

पीएम मोदी की भी छाप दिखती है अमित शाह में- सीएम योगी

इस पर सीएम योगी ने आगे कहा है कि "अमित शाह जी के व्यक्तित्व पर भारत की प्राचीन ऋषि परम्परा के उद्घोषक आदिगुरु शंकराचार्य की साधना शक्ति, आचार्य चाणक्य का कुशल संगठनकर्ता का गुण, वीर सावरकर की राष्ट्रभक्ति का तेज तथा अन्त्योदय से अमृत काल की विकास यात्रा के विजन के प्रणेता एवं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन के गुण का समन्वय दृष्टिगोचर होता है।" 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील