लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 3 मंत्री समेत कई विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने से स्थिती हुई भयावह, सरकार के कामकाज पर पड़ रहा है असर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2020 17:27 IST

झारखंड में 20136 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 9724 हैं.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 30178 हो गई है.झारखंड में जल संसाधन मंत्री मिथिलेश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.भजपा के सीपी सिंह और आलोक चौरसिया, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो भी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं.

रांची: झारखंड में इनदिनों पूरी सरकार होम आइसोलेशन में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने घर में आइसोलेशन में हैं. विधायकों और मंत्रियों में कोविड की पुष्टि के बाद सरकार और विधानसभा का कामकाज बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ है.

कई अधिकारी भी होम आइसोलेशन में बताये जा रहे हैं. राज्य में तीन मंत्रियों समेत करीब-करीब 11 प्रतिशत विधायक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसबीच झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 30178 हो गई है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकडा 318 हो गया है.

राज्य में 20136 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 9724 हैं.सूबे में लगभग पूरी सरकार के होम आईसोलेशन में चले जाने के कारण सबसे ज्यादा असर उन विभागों पर पड़ा है, जिसके मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

अभी तक झारखंड में जल संसाधन मंत्री मिथिलेश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा विधायकों की बात करें तो भजपा के सीपी सिंह और आलोक चौरसिया, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो, कांग्रेस की दीपिका पांडे और आजसू के सुदेश महतो और लम्बोदर महतो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 18 अगस्त को संक्रमित पाए गए थे. वहीं बादल पत्रलेख में रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई और वे होम आइसोलेशन में थे. जल संसाधन मंत्री मिथिलेश कुमार को रिम्स में भर्ती किया गया था और नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

वहीं, मथुरा महतो और सीपी सिंह भी इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए. वर्तमान में दो मंत्री और तीन विधायक होम आइसोलेशन में हैं. सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कामकाज पर पडे असर को स्वीकारते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो कहते हैं कि अधिकांश समितियों की बैठकों को स्थगित कर दिया गया है.

हमने एक सप्ताह पहले बैठकें फिर से शुरू की थीं, लेकिन हाल के दिनों में कई समिति के अध्यक्ष और विधायकों में कोरोना की पुष्टि हुई है.वहीं, कोरोना का इलाज करा रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को रिम्स के डॉक्टरों ने सलाह दी कि आप बात व काम न करें और स्वास्थ्य लाभ लें.

बन्ना गुप्ता को खांसी, सिरदर्द के साथ बुखार भी था, जिसके कारण वे पिछले दो दिनों से कोई फाइल वर्क नहीं कर पा रहे थे. हालांकि स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने से अभी तक कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है.

इधर, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने रविवार को कोरोना जांच को लेकर अपना सैंपल दिया. प्रारंभिक जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. देर रात आयी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कैंबिनेट मंत्री एक-एक कर अपनी कोरोना जांच करा रहे हैं.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का इलाज चल रहा हैं. ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम होम कोरेंटिन में हैं. उन्होंने बताया कि 14 दिन तक होम कोरेंटिन में रहने के बाद वे एक सितंबर को अपनी जांच करायेंगे. उधर, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन की सेहत सामान्य है.

झामुमो के केंद्रीय महासचिव का प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि गुरुजी की सेहत सामान्य है. जल्द ही वे स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगे. डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं. कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं.

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत