लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने कहा-हिन्दुत्व की राजनीति विश्व कल्याणकारी हिन्दू धर्म पर प्रहार है

By भाषा | Updated: September 29, 2019 18:05 IST

The Hindu Way - An Introduction to Hinduism: अठारह पुस्तकें लिख चुके थरूर ने कहा कि हिन्दुत्व का ऐसा दृष्टिकोण पेश करने के लिए हिन्दुत्व राजनीति का विरोध किया जाना चाहिए। यह दृष्टिकोण ऐसी हर उस चीज का विरोध करता है जिसके पक्ष में सार्वभौम धर्म होता है। 

Open in App

लेखक एवं नेता शशि थरूर ने दावा किया है कि हिन्दुत्व को राजनीतिक रूप से पेश करना कुछ और नहीं बल्कि हिन्दू धर्म पर प्रहार है। उन्होंने यह भी कहा कि सहस्राब्दियों से विश्व कल्याण की कामना करने वाले इस धर्म ने बाहरी आक्रमणों में अपनी प्रतिरोध क्षमता का प्रदर्शन किया है किंतु भीतर से होने वाले हमलों के कारण अब यह अपनी कमजोरी दिखा रहा है।

नयी पुस्तक ‘ द हिन्दू वे- एन इंट्रोडक्शन टू हिन्दुइज्म’ में उन्होंने हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण दर्शनों जैसे अद्वैत वेदांत पर गहन चिंतन किया है और उन प्रारंभिक धारणाओं की ओर ध्यान दिलाया है जो धर्म का आधार हैं। यह पुस्तक उनकी पूर्व की किताब ‘ वाई आई एम ए हिन्दू’ की श्रृंखला की अगली कड़ी है।

थरूर ने किताब में लिखा, ‘‘ हिन्दू धर्म अपने खुलेपन, दूसरे विचारों का सम्मान करने और अन्य विश्वासों को स्वीकार करने के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा धर्म है जो अन्य धर्मों के भय के बिना डटा रहा। लेकिन यह वह हिन्दुत्व नहीं है जिसने बाबरी मस्जिद तोड़ी, न ही यह सांप्रदायिक राजनीतिक नेताओं द्वारा घृणा भरे बोलों का वमन है।’’

अठारह पुस्तकें लिख चुके थरूर ने कहा कि हिन्दुत्व का ऐसा दृष्टिकोण पेश करने के लिए हिन्दुत्व राजनीति का विरोध किया जाना चाहिए। यह दृष्टिकोण ऐसी हर उस चीज का विरोध करता है जिसके पक्ष में सार्वभौम धर्म होता है। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील