लाइव न्यूज़ :

सक्षम प्राधिकार के अधिसूचित करने तक बंगाल की स्कूली किताबों में एवरेस्ट की ऊंचाई यथावत रहेगी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:28 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि राज्य में स्कूली किताबों में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट की ऊंचाई में तभी बदलाव किया जाएगा जब देश में कोई सक्षम प्राधिकार नेपाल और चीन की घोषणा का समर्थन करेगा।

नेपाल और चीन ने कहा है कि एवरेस्ट की वर्तमान ऊंचाई 8,848.86 मीटर है।

पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष अवीक मजूमदार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जनवरी में वितरित की जाने वाली और पहले ही प्रकाशित हो चुकीं पाठ्यपुस्तकों में एवेरस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर ही बताई गई है जो 60 साल से अधिक समय से एक ज्ञात तथ्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण जैसे किसी सक्षम प्राधिकार द्वारा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में बदलाव को अधिसूचित किए जाने और राष्ट्रीय एटलस एवं थिमैटिक मानचित्रण संगठन द्वारा इसे अपने रिकॉर्ड में शामिल किए जाने तथा सरकार द्वारा कोई परामर्श जारी किए जाने तक हम अन्य रिपोर्ट को सही नहीं मान सकते।’’

यह पूछे जाने पर कि यदि नई जानकारी को देश का प्राधिकार मान लेता है तो क्या पाठ्यपुस्तकों को वापस लिया जाएगा, मजूमदार ने कहा कि ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जानकारी अद्यतन कर दी जाएगी जिसे स्कूल और शिक्षक देख सकते हैं। शिक्षक इस बारे में छात्रों को सूचित कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारत अधिक खबरें

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !