लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मंत्रियों से कहा- अपनी बॉस को खुश करने के लिए जवाब न दें!

By भाषा | Updated: November 22, 2019 04:40 IST

राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि उनके बयानों पर या तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतिक्रिया दें या फिर इस काम के लिए एक विशेष मंत्री की नियुक्ति करें।

Open in App

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्य के मंत्रियों से कहा कि वे अपनी ‘‘बॉस’’ को खुश करने के लिए उनके बयानों पर प्रतिक्रिया जताने की बजाय अपने विभागों पर ध्यान दें। वहीं तृणमूल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी “सीमाएं लांघ चुके” हैं। राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि उनके बयानों पर या तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतिक्रिया दें या फिर इस काम के लिए एक विशेष मंत्री की नियुक्ति करें।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘सभी मंत्रियों को महज अपनी बॉस (बनर्जी) को खुश करने के लिए मेरे बयानों पर प्रतिक्रिया देनी बंद करनी चाहिए और उन्हें अपने विभागों पर ध्यान देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि कनिष्ठ स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य मेरी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही हैं। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वह अपने विभाग पर ध्यान दें क्योंकि हम सब लोग विभाग की असल हालत से अवगत हैं।’’

राज्यपाल के बयान का जवाब देते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि धनखड़ सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं। तृणमूल ने कहा कि राज्यपाल अपने कार्यक्षेत्र के बाहर के मामलों में हस्तक्षेप न करें। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी ने राज्यसभा में ‘राज्यपाल द्वारा राज्य में सामानांतर सरकार चलाने’ का मुद्दा उठाया था। पार्टी ने अब इस मुद्दे पर संसद में बहस की मांग की है। राज्यपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे राज्यपाल द्वारा मेरे काम का मूल्यांकन करने की परवाह नहीं है। हमारी मुख्यमंत्री हमें सलाह और मार्गदर्शन दे सकती हैं। हमें उनके (राज्यपाल) मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है। वह (राज्यपाल) सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र के बाहर के मुद्दों पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।”

राज्यपाल का बयान तब आया जब एक दिन पहले उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए। उस समय वह एक कार्यक्रम में शामिल होने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकाल जा रहे थे। धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद जिला जाने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा था, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘असल में राज्य सरकार मेरी आवाजाही को नियंत्रित करना चाहती है। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, यह मेरी संवैधानिक सीमाओं के दायरे में है। दूसरे लोग मुझे आदेश नहीं दे सकते।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील