लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे, क्या इसलिए संसद में चर्चा नहीं कराई: प्रियंका

By भाषा | Updated: August 17, 2021 12:42 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होने दी गई क्योंकि अब सरकार ने कह दिया कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम कम नहीं होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार ने संसद में महंगाई पर चर्चा नहीं होने दी और सत्र खत्म होते ही कह दिया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे। संसद में इसीलिए महंगाई पर चर्चा नहीं होने दी गई? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?’’ प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर सर्वेक्षण के लिए यूजर के लिए दो सवाल भी रखे कि ‘क्या दाम कम होना चाहिए या दाम कम नहीं होने चाहिए?’ गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अब तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंचे पेट्रोल, डीजल के दाम में कमी के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती से इनकार करते हुये कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इन ईंधनों पर दी गई भारी सब्सिडी के एवज में किये जा रहे भुगतान के कारण उनके हाथ बंधे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील