असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर वार, कहा- उनके अंदर है जिन्ना का भूत

By रुस्तम राणा | Published: February 12, 2022 09:30 PM2022-02-12T21:30:05+5:302022-02-12T21:31:24+5:30

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राहुल गांधी के अंदर जिन्ना का भूत घुस गया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जो भाषा जिन्ना 1947 से पहले प्रयोग करता था वह राहुल गांधी आज कर रहे हैं।

the ghost of Jinnah has entered into Rahul Gandhi says Assam CM Himanta Biswa Sarma | असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर वार, कहा- उनके अंदर है जिन्ना का भूत

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर वार, कहा- उनके अंदर है जिन्ना का भूत

असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी के भाषणों को पिछले 10 दिनों से सुन रहा हूं। कभी वह कहते हैं कि भारत राज्यों का संघ है, कभी कहते हैं कि भारत का मतलब गुजरात से बंगाल है। उनके अंदर जिन्ना का भूत घुस गया है। 

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जो भाषा जिन्ना 1947 से पहले प्रयोग करता था वह राहुल गांधी आज कर रहे हैं। एक तरह से राहुल गांधी आधुनिक दिनों के जिन्ना हैं।  

असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता पर लगातार हमलावर हैं। इससे एक दिन पहले उत्तराखंड में पार्टी का प्रचार करने गए सीएम सरमा ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह देश की सेना पर विश्वास नहीं करते तभी बार-बार जवानों द्वारा किए गए कामों को लेकर सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि क्या कभी राहुल गांधी से किसी ने सबूत मांगे हैं कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं कि नहीं।

राहुल गांधी पर इस विवादित टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बर्खास्त करने को कहा। उन्होंने कहा, ''आपकी पार्टी का एक मुख्यमंत्री एक सांसद से उसके पिता की पहचान के बारे में सवाल करता है। क्या यह हमारा 'संस्कार' है''

Web Title: the ghost of Jinnah has entered into Rahul Gandhi says Assam CM Himanta Biswa Sarma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे